Skip to main content

एक अपना होना जरुरी है

दुनिया में आपका कोई हो या ना हो
एक अपना होना जरुरी है

हर दिन सुबेह उठने के लिए
एक सपना होना जरुरी है

कुछ लोग कहेंगे परिवार ही तो
सबकुछ है

पर मेरी मानो तो एक सच्चे दोस्त
का होना भी जरुरी है

खुसी मे तो लाखो मिलेंग
साथ निभाने को जनाब

पर गम में साथ रेहने वाला
एक अपना होना भी जरुरी है

आपकी गलतियों पे तो
आपको ताने सभी मारेंगे

पर उस वक्त समझाके
आगे बढ़ने के लिए
हिम्मत देने वाला होना भी जरुरी है

सिर्फ खून के रिस्ते ही
अपने नहीं होते जनाब

एक हर मुश्किल में साथ देनेवा
होना भी जरुरी है

दुनिया में आपका कोई हो या ना हो
एक अपना होना जरुरी है 

Comments

Post a Comment